शुक्रवार 19 जून को ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को खत्म करते हुए शांति समझौते पर आखिरी मुहर लग गई। इसी के साथ इजरायल और हिजबुल्ला को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई। न्यूज एजेंसी रायटर्स के हवाले से एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि शाम 4 बजे इजरायल और हिजबुल्ला भी युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं।
इजरायल किसी समझौते का पालन नहीं करता: हिजबुल्ला
इससे पहले हिजबुल्ला ने एक बयान जारी कर कहा था कि इजरायल ने कभी भी किसी युद्धविराम समझौते का पूरी तरह पालन नहीं किया है। हिजबुल्ला ने आरोप लगाया कि इजरायली सेना दक्षिणी लेबनान में अली अल-ताहेर पहाड़ी की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी, जिसका हिजबुल्ला लड़ाकों ने मुकाबला किया। इसके बाद इजरायली सेना ने सुरक्षित गांवों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया।