पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डेरा गरजा सिंह से 400 लीटर लाहण और गुप्त टंकी का भंडाफोड़…

पुलिस की तरफ से नशा मुक्त हो जिला अभियान के तहत लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों के गांवों और बस्तियों को चयनित कर सर्च अभियान चलाया जाता है।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में डेरा गरजा सिंह में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने डेरा गरजा सिंह से आरोपित अमरीक उर्फ जोनी को काबू किया। आरोपित ने फर्श के नीचे टंकी दबा रखी थी। टंकी से शराब निकालने के लिए रखा 400 लीटर लाहण बरामद हुआ है।

पुलिस की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई के तहत दो घरों में फर्श के नीचे दबाई तीन प्लास्टिक टंकियों को भी नष्ट किया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि जिला पुलिस का मुख्य उद्देश्य कैथल को नशा मुक्त बनाना और अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करना है।

नशा तस्करी जैसे समाज विरोधी अपराधों में शामिल व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस की तरफ से सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार चेकिंग अभियान और निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *