पूर्वी प्रशांत महासागर में गुरुवार को कथित ड्रग्स तस्करी में शामिल नाव पर अमेरिकी सेना ने हमला बोला, जिसमें तीन की मौत हो गई। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ट्रंप प्रशासन लैटिन अमेरिका में कथित तस्करों के खिलाफ महीनों से अभियान चला रहा है।
इस हमले के साथ “नार्को-टेररिस्ट” (ड्रग्स से जुड़े आतंकवादी) कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाने को लेकर अमेरिकी सेना की कार्रवाई में अबतक 211 लोग मारे जा चुके हैं।
सेना पेश नहीं किया कोई सबूत
पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरिबियन सागर में हमलों के बारे में सेना के ज्यादातर बयानों की तरह ही अमेरिकी सदर्न कमांड ने कहा कि उसने तस्करी के ज्ञात रास्तों पर कथित ड्रग्स तस्करों को निशाना बनाया। सेना ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि नाव में ड्रग्स ले जाया जा रहा था।