वैश्विक मंच पर भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि: भारी माल ढुलाई प्रणालियों वाले चुनिंदा देशों के क्लब में भारत शामिल हुआ…

भारत भारी माल ढुलाई रेल प्रणालियों का संचालन करने वाले चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हो गया है।

भारत माल ढुलाई संचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं व उन्नत प्रौद्योगिकी अपनाने की दिशा में अग्रसर है। यह बात डीएफसीसीआइएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को कही।

भारतीय समर्पित माल ढुलाई गलियारा निगम लिमिडेट (डीएफसीसीआइएल) के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने यहां आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हैवी-हाल सेमिनार-2026 सम्मेलन से इतर पत्रकारों के साथ बातचीत में लाजिस्टिक लागत घटाने में समर्पित गलियारे की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने बताया कि यह सेमिनार दुनियाभर के विशेषज्ञों को एक साथ लाने और टेक्नोलाजी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। इससे भारत में लॉजिस्टिक की लागत कम करने में मदद मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *