गुजरात भरूच शहर में एक नई बनी इमारत की दीवार अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दलों की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रशासन ने घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल दीवार गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।