राजस्थान में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से एलएंडटी के दो इंजीनियरों की मौत…

राजस्थान के कोटा-झालावाड़ मार्ग पर दरा में रेलवे अंडरपास निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से दो रेलवे इंजीनियरों की दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन दल के सदयों ने मिट्टी हटाकर दोनों इंजीनियरों को बाहर निकाला। तब तक एक की मौत हो चुकी थी और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

अंडरपास निर्माण का काम लार्सन एंड टर्बो कंपनी कर रही है। दोनों इंजीनियर इस कंपनी के कर्मचारी थे।

कनवास के एसडीएम बाबूलाल मीणा ने बताया कि दरा घाटी के पास रेलवे अंडरपास का काम चल रहा है। मजदूरों के जाने के बाद इंजीनियर पवन कुमार झा और प्रभात सिंह निरीक्षण कर रहे थे।

इसी दौरान मिट्टी धंसने से दोनों इंजीनियर दब गए। इनमें प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई और पंकज ने कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बता दें कि दरा घाटी में लगने वाले जाम की समस्या को ख़त्म करने के लिए करीब दस करोड़ की लागत से अंडरपास बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *