सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए mAadhaar ऐप को जल्द बंद करने का ऐलान कर दिया है। UIDAI ने इसके बदले नया आधार ऐप लॉन्च किया है, जिसमें सुरक्षा को और मजबूत बनाया गया है।
UIDAI के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जारी पोस्ट में कहा गया है कि mAadhaar जल्द बंद हो जाएगा। नया आधार ऐप डाउनलोड करें और तेज एक्सेस, स्मार्टर फीचर्स के साथ सेवाओं का लाभ उठाएं।
अब पूरा Aadhaar दिखाने की जरूरत नहीं
नए ऐप का सबसे बड़ा बदलाव QR-based Aadhaar sharing फीचर है। यानी होटल, अस्पताल या किसी सरकारी दफ्तर में पहचान दिखाने के दौरान आपको पूरा आधार शेयर नहीं करना पड़ेगा।
यूजर जरूरत के हिसाब से सिर्फ जरूरी जानकारी ही QR कोड के जरिए शेयर कर सकेगा। इससे डेटा लीक और गलत इस्तेमाल का खतरा काफी कम हो सकता है।
OTP के साथ फेस ऑथेंटिकेशन
पुराने mAadhaar ऐप में लॉगिन ज्यादातर OTP पर निर्भर था, लेकिन नए आधार ऐप में सिक्योरिटी की एक और लेयर जोड़ी गई है। अब कई सेवाओं में OTP के साथ फेस ऑथेंटिकेशन और QR वेरिफिकेशन भी जरूरी हो सकता है। सरकार का मानना है कि इससे फर्जी एक्सेस और पहचान चोरी जैसे मामलों पर लगाम लगेगी।
बायोमेट्रिक डेटा पर यूजर का कंट्रोल
नए ऐप में यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस वेरिफिकेशन को सीधे ऐप से लॉक या टूलींग कर सकते हैं। यानी अगर आपको कभी लगे कि आपका बायोमेट्रिक डेटा गलत तरीके से इस्तेमाल हो सकता है, तो आप तुरंत उसे कंट्रोल कर पाएंगे।
ऐसे करें नए Aadhaar App का सेटअप
- नया ऐप सेटअप करना थोड़ा ज्यादा सिक्योर बनाया गया है
- Play Store से आधिकारिक “Aadhaar” App डाउनलोड करें
- Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें
- OTP से वेरिफिकेशन करें
- जरूरत पड़ने पर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें
- PIN या Biometric unlock सेट करें
- Aadhaar नंबर जोड़कर अंतिम OTP वेरिफिकेशन करें