M.K. Stalin Kolathur: तमिलनाडु CM को उनके ही पुराने सहयोगी ने दी टक्कर, क्या कोलाथुर से लगेगा जीत का चौका?…

तमिलनाडु की कोलाथुर सीट का चुनाव परिणाम पर सबकी नजरे हैं।

यहां से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और DMK पार्टी के अध्यक्ष MK Stalin पिछले 15 सालों से विधायक हैं।

इस बार उनका मुकाबला AIADMK के आर. संथानकृष्णन और TVK उम्मीदवार वी.एस. बाबू से है। शुरुआती रुझानों में वी.एस. बाबू  आगे चल रहे हैं।  

आर. संथानकृष्णन AIADMK के सीनियर लीडर हैं और चेन्नई के मेयर रह चुके हैं, जबकि वीएस बाबू पहले (2006-2011) DMK पार्टी के ही विधायक थे और 2011 के विधानसभा चुनाव में स्टालिन के चुनाव के इंचार्ज थे, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और AIADMK में शामिल हो गए।

हालांकि इसी साल 7 फरवरी 2026 को उन्होंने एक बार फिर पलटी मारी और विजय थलपति की पार्टी TVK में शामिल हो गए। अब इसी पार्टी से उम्मीदवार हैं। कोलाथुर सीट पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।

कम मार्जिन से जीता पहला चुनाव, फिर बढ़ता गया वोटबैंक

कोलाथुर विधानसभा साल 2011 में विल्लिवक्कम का कुछ भाग और पुरासावक्कम विधानसभा को मिलाकर बनाई गई। जब से ये विधानसभा बनी है, तब से यहां के विधायक MK स्टालिन हैं।

खास बात ये है कि उन्होंने कोलाथुर विधानसभा का पहला चुनाव (Kolathur Assembly Election 2011) AIADMK उम्मीदवार सैदई दुराईस्वामी से मात्र 2734 के अंतर से जीता था, लेकिन इसके बाद साल 2016 में AIADMK उम्मीदवार जेसीडी प्रभाकर को 37,730 वोट से हराया और 2021 का चुनाव वह AIADMK के आदिराजराम से 70,384 वोटों से जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *