रायपुर : छग के नेता माटी लेकर इंदौर रवाना, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल….

रायपुर : छग के नेता माटी लेकर इंदौर रवाना, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेता, विधायक, मंत्री शामिल होने शुक्रवार को इंदौर रवाना हो गए हैं।

26 और 27 नवंबर को इंदौर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 324 नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश गुरुवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं,

जहां से वो इंदौर आयेंगे। वहीं मोहन मरकाम, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, सत्यनारायण शर्मा, संगठन प्रभारी अमरजीत चावला, प्रेमसाय सिंह, शिव डहरिया के अलावा सभी कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होने रवाना हुए।

25 1 961 H@@IGHT 0 W@@IDTH 600

संगठन महामंत्री अमरजीत चावला ने बताया कि इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दो दिन तक मौजूद रहेंगे। मोहन मरकाम के नेतृत्व में प्रदेश की प्रमुख सात नदियों का पानी और माटी कलश लेकर शामिल होंगे।

इस यात्रा में राहुल गांधी से वृक्षारोपण कराया जायेगा। मध्यप्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ 324 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर की शाम मरकाम इंदौर पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *