कन्नड़-समर्थक संगठन के सदस्यों ने हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाते हुए भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) के हिंदी में लिखे गए साइनबोर्ड में तोड़फोड़ की, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
यह घटना मंगलवार शाम को हुई। समर्थकों का दावा है कि बीईएल कैंपस के बाहर सार्वजनिक सड़क पर लगा यह साइनबोर्ड बिना इजाजत के लगाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक रक्षण वेदिके के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान साइनबोर्ड को हटा दिया और कहा कि वे राज्य में हिंदी को बढ़ावा देने की कोशिशों का विरोध जारी रखेंगे। बाद में पुलिस ने दखल दिया और स्थिति काबू में किया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने कार्रवाई की है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंगा करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य अपराधों में मामला दर्ज किया है।”