इथियोपिया में मूसलाधार बारिश के बाद भूस्खलन, 14 लोगों की मौत, कई अब भी लापता…

र्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

जहां अमहारा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए एक भीषण भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

इस हादसे के बाद मलबे में दबे कई लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

यह दुर्घटना तसादकाने डेब्रे मिटमाक सेंट मैरी मठ में हुई। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एक खास धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। माना जाता है कि इस पानी से पुरानी और गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

बचाव कार्य में जुटी प्रशासन

बता दें कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे यह आपदा आई। बताया जा रहा है कि मठ के पास स्थित एक पहाड़ से बड़े-बड़े चट्टानी टुकड़े और मलबा टूटकर सीधे वहां मौजूद श्रद्धालुओं पर आ गिरे। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

घायलों और मृतकों की स्थिति

मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में से 11 लोगों के शवों को मठ परिसर में ही दफना दिया गया है, जबकि कुछ अन्य शवों को उनके पैतृक गांवों भेज दिया गया है। इसके अलावा कई शवों की पहचान करना अभी भी मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर इस आपदा में गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी शहर डेब्रे बिरहान के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जो मठ से करीब 70 किलोमीटर दूर है।

जलवायु परिवर्तन और लगातार होते हादसे

गौरतलब है कि इथियोपिया में इन दिनों किरेम्ट यानी चल रहा है। इस दौरान यहां भारी बारिश के कारण बाढ़ और कीचड़ धंसने की घटनाएं आम हो गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस क्षेत्र में अत्यधिक खराब मौसम की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ग्रामीण इलाकों में कमजोर बुनियादी ढांचे के कारण यहाँ के लोग ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के सामने बेहद असहाय साबित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *