KVS Balvatika Result 2026: बाल वाटिका 1, 2 और 3 की प्रोविजनल लिस्ट जारी, यहां से चेक करें लॉटरी रिजल्ट…

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से आज यानी 8 अप्रैल को बाल वाटिका 1, 2 और 3 के लिए प्रोविजनल लिस्ट जारी कर दी गई है। चयनित बच्चों की लिस्ट केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर उपलब्ध करवाई गई है। लॉटरी रिजल्ट साइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे डाउनलोड कर किया जा सकता है।

तय तिथियों में स्कूल में रिपोर्ट कर लेना होगा प्रवेश

जिन बच्चों को पहले चरण में जगह प्रदान की जाएगी उनको तय तिथियों के अंदर स्कूल में जाकर रिपोर्ट कर एडमिशन प्राप्त करना होगा। ऐसे में माता पिता सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर एडमिशन के लिए तैयार रहें।

अलॉटमेंट लिस्ट इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • केवीएस बाल वाटिका प्रोविजनल लिस्ट 2026 जारी होते ही सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके अपने बच्चे का नाम चेक कर सकते हैं।
  • पीडीएफ में आप अपने बच्चे का नाम, Application Submission Code, कैटेगरी आदि दर्ज हो सकती है।

पहले चरण में सीट न मिलने पर न हों निराश, तीन चरणों में पूरी होगी एडमिशन प्रक्रिया

जिन बच्चों को पहले चरण में सीट न मिले उनके माता पिता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एडमिशन प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण होगी। ऐसे में आगे के राउंड में आपके बच्चे को सीट अलॉट हो सकती है।

दूसरी लिस्ट 16 अप्रैल को वहीं तीसरी लिस्ट 21 अप्रैल को जारी होगी। ध्यान रखें कि 2nd और 3rd लिस्ट तभी जारी होगी जब स्कूलों में सीटें रिक्त रहेंगी। अन्यथा की स्थिति में लिस्ट जारी नहीं होगी।

कक्षा 1 के लिए लिस्ट कल होगी जारी

केवीएस की ओर से कक्षा 1 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट कल यानी 9 अप्रैल को जारी होगी। ऐसे में जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों को क्लास 1 में एडमिशन के लिए आवेदन किया है उनको कल तक का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *