क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उशाकोव ने मंगलवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ अपनी हालिया बातचीत के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की संभावना पर चर्चा नहीं की।
किसी ने भी हमारे सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं रखा है। ट्रंप ने रविवार को पुतिन और जेलेंस्की से अलग-अलग बात की थी। जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पुतिन से इस हफ्ते फ्रांस में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में या फिर अमेरिका में मुलाकात करने का प्रस्ताव दिया था, ताकि पांच साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत हो सके।
वहीं, मंगलवार को यूक्रेन के ड्रोन हमले से मास्को में ईंधन सप्लाई करने वाली सबसे बड़ी रिफाइनरी में आग लग गई। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वहां कामकाज रोक दिया गया। दक्षिण-पूर्वी मास्को में गजप्रोम नेफ्ट की रिफाइनरी पर हुए हमले से एक मुख्य रिफाइनिंग यूनिट को नुकसान पहुंचा है, जो प्लांट की कुल क्षमता का 53 प्रतिशत हिस्सा है।