Kolkata Port Election Results 2026: कोलकाता पोर्ट सीट पर BJP आगे, रुझानों में तृणमूल के हकीम को झटका…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज (04 मई 2026) को आ रहा है। कोलकाता पोर्ट सीट पर शुरुआती रुझानों में तृणमूल के फिरहाद हकीम पीछे हो गए हैं। बीजेपी के राकेश सिंह आगे चल रहे हैं।

वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है। वैसे बंगाल की कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट पर बीजेपी के राकेश सिंह और तृणमूल के फिरहाद हकीम के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। अब देखना यह होगा कि इस बार इस सीट कौन बाजी मारता है?

इस विधानसभा सीट पर इस बार 23 नामांकन किए गए, जिनमें से सभी 23 नामांकन चुनाव आयोग द्वारा स्वीकार किए गए हैं। चुनावी मैदान में 14 प्रत्याशी खड़े हैं, जो अपनी-अपनी जीत के इंतजार में नजरे गड़ाए हुए हैं।

कोलकाता पोर्ट विधानसभा जनरल कैटेगरी की सीट है और यह पूरी तरह से कोलकाता की सीमा में आती है। इस सीट पर 2011 से तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है, जिसके उम्मीदवार फिरहाद हकीम हैं। हकीम ममता बनर्जी के राज में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह 2018 से कोलकाता के मेयर भी हैं।

हकीम ने पहली बार 2011 में यह सीट जीती थी। उन्होंने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के मोइनुद्दीन शम्स को 25,033 वोटों से हराया था। इसके बाद 2016 के चुनाव में भी हकीम ने इस सीट पर जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *