प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131
शनि 13 जुलाई, 2025 को सुबह 09.36 बजे वक्री हो गए हैं।
यह 28 नवंबर सुबह 09.20 बजे मार्गी होंगे। गोचर में शनि का मीन राशि में आगामी 138 दिनों तक वक्री रहना सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना होगी। आइए जानते हैं कि सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा :
मेष : स्वयं तथा परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य समस्या में सुधार। सभी कार्यों में थोड़ा संयम रखना होगा।
वृष : आर्थिक मामलों एवं कार्यक्षेत्र में संघर्षपूर्ण सफलता। धैर्यपूर्वक प्रयास से प्रतिष्ठा तथा मान-सम्मान में वृद्धि।
मिथुन : महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। कार्यक्षेत्र में तरक्की।
कर्क : अवांछित परिवर्तन। कुछ विवादित मामलों तथा ऋण लेन-देन संबंधी निपटारा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह : स्वास्थ्य, संबंधों, कार्यक्षेत्र में बाधा। थोड़ा अतिरिक्त प्रयास अपेक्षित। कार्य स्थल में परिवर्तन।
कन्या : कार्यक्षेत्र, व्यवसाय में संघर्ष। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। पारिवारिक मामलों में अशांति।
तुला : साझेदारी एवं पारिवारिक जीवन में संघर्ष। अचानक ऋण का लेन-देन। कुछ विवादित मामलों का निपटारा।
वृश्चिक : शुभ-अशुभ दोनों परिणाम। स्वयं, परिवार के सदस्य के निवास, कार्य स्थल या पढ़ाई स्थल में परिवर्तन।
धनु : स्वयं तथा घर के सदस्यों के स्वास्थ्य में सुधार। विवादित मामलों में सफलता। कार्यों में अतिरिक्त प्रयास।
मकर : सभी रुके कार्यों में सफलता। कुछ चल-अचल संपत्ति की खरीदारी। पुराने किए गए कार्यों के लिए सम्मान। आमदनी के नए स्रोत की प्राप्ति।
कुंभ : संघर्षपूर्ण सफलता। स्वास्थ्य, मरम्मत तथा कुछ नई खरीदारी पर खर्च की अधिकता। कार्यस्थल एवं कार्य की प्रकृति में परिवर्तन संभव।
मीन : आजीविका, व्यापार-व्यवसाय में मिश्रित सफलता। रुके कार्यों में अतिरिक्त प्रयास से अच्छी सफलता मिलने की संभावना।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।