लंदन के गोल्डर्स ग्रीन से एक खौफनाक वारदात सामने आई है।
यहां एक हमलावर ने दो यहूदियों पर चाक़ू से वार किया है।
इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे आतंकी घटना ममाना जा रहा है। इससे पहले एक व्यक्ति को चाकू लेकर हाई स्ट्रीट पर दौड़ते हुए देखा गया था।
‘द ज्यूइश क्रॉनिकल’ की रिपोर्ट्स के अनुसार, यहूदी समुदाय की सुरक्षा संस्था, शोमरिम ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है। पिछले महीने इसी जगह एक एम्बुलेंस को आग लगा दी गई थी।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।