किम जोंग उन ने सेना के अधिकारियों को नई स्नाइपर राइफल उपहार में दी। शूटिंग रेंज में उनकी बेटी को निशाना साधते देखा गया…

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के एक सप्ताह लंबे सम्मेलन के समापन पर देश के शीर्ष अधिकारियों को सम्मानित किया।

तानाशाह किम जोंग ने अपनी लीडरशिप का जश्न मनाने के लिए देश के शीर्ष सैन्य और सरकारी अधिकारियों को नई स्नाइपर राइफलें भेंट कर सम्मानित किया।

उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने शनिवार को बताया कि किम ने शुक्रवार को वरिष्ठ पार्टी और सैन्य अधिकारियों को राइफलें भेंट कीं और उन्हें 2021 में हुए पिछले वर्कर्स पार्टी कांग्रेस के बाद से पिछले पांच वर्षों में उनकी प्रतिबद्धता के लिए अपने “पूर्ण विश्वास” और कृतज्ञता का प्रतीक बताया।

निशाना साधते दिखी बेटी

नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने उनकी बेटी की एक तस्वीर को प्रमुखता से दिखाया है, जिसमें वह शूटिंग रेंज में निशाना साध रही है।

उसकी लगातार बढ़ती प्रमुख उपस्थिति से यह अटकलें तेज हो रही हैं कि किम उसे भविष्य की लीडर के तौर पर तैयार कर रहा हैं।

तस्वीरों में किम यो जोंग और दूसरे टॉप अधिकारियों को किम जोंग उन की दी हुई राइफलों से एक शूटिंग रेंज में निशाना साधते हुए दिखाया गया।

किम की छोटी बेटी, जिसने अपने पिता जैसा ब्राउन लेदर कोट पहना हुआ था, उसे भी बैरल से धुआं उठते हुए हथियार संभालते हुए देखा गया।

किम जोंग उन की पावरफुल बहन

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन की पावरफुल बहन, किम यो जोंग, जो हाल के सालों में वाशिंगटन और सियोल में उनकी पक्की स्पोक्सपर्सन रही हैं, अब कांग्रेस में प्रमोशन के बाद पार्टी की सेंट्रल कमेटी की जनरल अफेयर्स डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगी।

ज्ञात हो कि 2016 से हर पांच साल में उत्तर कोरिया के तानाशाह जिस इवेंट के लिए सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया, वह नॉर्थ कोरिया का सबसे अहम पॉलिटिकल इवेंट है, जो 2016 से हर पांच साल में होता है।

यह हजारों रों डेलीगेट्स के सामने किम की लीडरशिप की तारीफ के लिए तैयार किया गया तमाशा है।

एक सप्ताह भर चले सत्तारूढ़ दल के सम्मेलन के बाद शीर्ष सरकारी और सैन्य अधिकारियों को नई स्नाइपर राइफलें उपहार में दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *