तेलंगाना में आवारा कुत्तों की हत्या का सिलसिला जारी, 100 और कुत्ते मारे गए; सरपंच और पंचायत सचिव पर FIR दर्ज…

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले के थिम्माइपल्ली गांव में पिछले 10 दिनों में 100 और आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मारे जाने का मामला सामने आया है।

इस घटना में गांव के सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

शिकायत स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन आफ इंडिया की क्रूरता निवारण सहायक मुदावथ प्रीति ने दर्ज कराई। एफआइआर में आरोप लगाया गया है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत से यह कार्रवाई की गई।

काल रिकार्डिंग में सरपंच ने स्वीकार किया कि कुत्तों को मारने के लिए 18,000 रुपये दिए गए।

जांच में यह भी पता चला कि ग्राम पंचायत कर्मी रवि ने मृत कुत्तों के शव हटाए। पशु अधिकार कार्यकर्ता गौतम ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *