केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया की अभद्रता, मीडिया के कैमरों के सामने दिखाई मिडिल फिंगर…

देश के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल को अपने किए पर कोई पछतावा नजर नहीं आ रहा है और उसके कई रूप सामने आ रहे हैं। इसकी एक बानगी उस वक्त देखने को मिली जब उसने अश्लील हरकत करते हुए ऑन कैमरा मीडियाकर्मियों को मिडिल फिंगर दिखाई।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने एक्स पर 17 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सिया पुणे में अपने मार्केट यार्ड वाले घर से बाहर निकलती हुई दिखी जहां पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई थी। काली टी-शर्ट पहने और चेहरे पर प्रिंटेड स्कार्फ लपेटे हुए सिया ने अपनी फुटेज लेने की कोशिश कर रहे मीडिया की ओर देखा और उन्हें मिडिल फिंगर दिखाई।

‘बहुत बुरी, कोई पछतावा नहीं’

एक्स यूजर्स ने हत्या की आरोपी की आलोचना की और उसे हक जताने वाली बताया। एक यूजर ने कहा, “बेहद बुरी, कोई पछतावा नहीं।” आरोप है कि सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने 18 जून को महाराष्ट्र के पुणे के पास लोहगढ़ किले में केतन को एक घाटी में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सिया ने पुलिस से बोला झूठ

शुरुआत में सिया ने पुलिस को बताया कि केतन का पैर फिसल गया था और वह गिर गया था, जिसके बाद एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से हुई मौत) की रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि, पुलिस को शक हुआ क्योंकि सिया के व्यवहार में कोई दुख नहीं दिख रहा था। इसके बाद जांच शुरू हुई और उसे और चेतन को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिया और केतन के परिवारों ने उनकी शादी तय कर दी थी और उनकी भव्य शादी नवंबर में होनी थी। पुलिस के अनुसार, चेतन, सिया और केतन के रिश्ते से खुश नहीं था और केतन को एक रुकावट मानता था इसलिए दोनों ने कथित तौर पर उसे मारने की साजिश रची।

14 जून को सिया केतन को किले पर ले गई, जहां उसने उसे धक्का दे दिया लेकिन वह चट्टान के किनारे एक झाड़ी पकड़कर बच गया। अपने इरादों को छिपाने के लिए सिया ने सांप दिखने का नाटक करके सबका ध्यान भटकाया और फिर उसे गले लगा लिया।

इसके बाद उसने केतन को दोबारा किले पर जाने के लिए मना लिया लेकिन इस बार वह अपने प्रेमी को भी साथ ले गई जहां दोनों ने मिलकर केतन को पीछे से खाई में धक्का दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *