केरल चुनाव परिणाम: पलक्कड़ में कांग्रेस के पिशारोडी की जीत, सुरेंद्रन नहीं खिला सके ‘कमल’…

केरल की सबसे चर्चित सीटों में से एक पलक्कड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रमेश पिशारोडी ने 62199 वोट पाकर जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन को 13147 वोटों से हराया।

वहीं, वामपंथी गठबंधन (LDF) ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में एन.एम.आर. रजाक के खाते में सिर्फ 33931 वोट आए।

पलक्कड़ में बीजेपी का आधार काफी मजबूत रहा है, लेकिन पिशारोडी की लोकप्रियता और रजाक के समीकरणों ने इस मुकाबले को अंत तक सस्पेंस में रखा। 11 राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद पलक्कड़ में कांग्रेस के रमेश पिशारोडी के सिर ताज सजा।

बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। 4 मई को सुबह 8 बजे से ही मतगणना हो रही थी।

इन चेहरों के बीच था मुकाबला

कांग्रेस- रमेश पिशारोडी
बीजेपी- शोभा सुरेंद्रन

11 राउंड की काउंटिंग हुई (Palakkad Assembly Election Result 2026)

दोपहर 3.40 बजे तक का अपडेट (11 राउंड की गिनती पूरी)

कांग्रेस के रमेश पिशारोडी: 62199 (+ 13147)
बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन: 49052 ( -13147)

दोपहर 3.00 बजे तक का अपडेट (10 राउंड की गिनती पूरी)

कांग्रेस के रमेश पिशारोडी: 59848 (+ 12522)
बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन: 47326 ( -12522)

दोपहर 1.00 बजे तक का अपडेट (8 राउंड की गिनती पूरी)

कांग्रेस के रमेश पिशारोडी: 49321 (+ 10817)
बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन: 38504 ( -10817)

दोपहर 12.30 बजे तक का अपडेट (6 राउंड की गिनती पूरी)

कांग्रेस के रमेश पिशारोडी: 32444 (+ 1525)
बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन: 30919 ( -1525)

दोपहर 12.05 बजे तक का अपडेट (5 राउंड की गिनती पूरी)

बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन: 27159 (+ 1820)
कांग्रेस के रमेश पिशारोडी: 25339 ( -1820)

सुबह 11.35 बजे तक का अपडेट (4 राउंड की गिनती पूरी)

बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन: 22984 (+ 2728)
कांग्रेस के रमेश पिशारोडी: 20256 ( -2728)

सुबह 11.10 बजे तक का अपडेट-

कांग्रेस के रमेश पिशारोडी: 16766 (+ 1463)
बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन: 15303 ( -1463)

सुबह 10.10 बजे तक का अपडेट-

बीजेपी की शोभा सुरेंद्रन: 6834 (+ 2145)
कांग्रेस के रमेश पिशारोडी: 10340 ( -737)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *