बेजुबानों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाथी रमन के पुनर्वास का आदेश दिया…

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बेजुबान जानवरों की भलाई सबसे जरूरी है।

कोर्ट ने केरलम सरकार को निर्देश दिया है कि वह ‘रमन’ नाम के हाथी को अपनी कस्टडी में ले।

रमन को राज्य का सबसे ऊंचा हाथी (10.53 फीट) बताया गया है और उसे एक सही रिहैबिलिटेशन सेंटर में रखा जाना चाहिए।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने पाया कि रमन का कमर्शियल इस्तेमाल किया गया है और उसे धार्मिक जुलूसों और रीति-रिवाजों में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

बेंच ने कहा कि यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस हाथी (रमन) की बात हो रही है, उसका कमर्शियल इस्तेमाल किया गया है, जबकि इस तरह के इस्तेमाल पर रोक का आदेश था और यह रोक इस अदालत के सामने दिए गए एक अंडरटेकिंग के आधार पर लगाई गई थी।

आगे कहा कि अगर हम ऐसी अवहेलना को नजरअंदाज करते हैं, तो हम बेजुबान जानवरों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहेंगे। हम मूक दर्शक बनकर नहीं रह सकते, खासकर उन बेजुबान जानवरों के मामलों में जिनकी भलाई सबसे जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *