बांग्लादेश के ढाका सेमिनार में कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध…

भारत ने सोमवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित विदेश मामलों के एक सेमिनार में कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

यह विरोध एक पूर्व बांग्लादेशी राजनयिक की प्रेजेंटेशन के दौरान दिखाए गए एक विवादित नक्शे को लेकर किया गया, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाया गया था।

भारतीय राजनयिक ने तुरंत उठाई आपत्ति

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही यह विवादित नक्शा स्क्रीन पर आया, वहां मौजूद भारतीय उच्चायोग की द्वितीय सचिव पूजा कुमारी झा ने तुरंत इस पर कड़ी आपत्ति जताई।

दर्शकों के बीच बैठीं झा ने हस्तक्षेप करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि यहां दर्शाया गया भारत का नक्शा गलत है। जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, और मुझे लगता है कि यहां जो नक्शा पेश किया गया है, वह बिल्कुल सही नहीं है।

पूर्व बांग्लादेशी राजदूत ने पेश किया था विवादित नक्शा

यह सेमिनार बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बांग्लादेश के पूर्व राजदूत तारिक ए करीम मुख्य वक्ता के रूप में अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। यह विवादित नक्शा उसी कीनोट प्रेजेंटेशन का हिस्सा था जिसे स्क्रीन पर दिखाया गया था।

भारतीय राजनयिक द्वारा भरे सेमिनार में तुरंत और स्पष्ट रूप से आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद, पूर्व राजदूत तारिक ए करीम ने अपनी सफाई पेश की। करीम ने अपने बचाव में कहा कि यह नक्शा केवल सांकेतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया था और यह “वास्तविक सीमाओं को नहीं दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *