बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर कर्नाटक लगाएगा प्रतिबंध, आंध्र प्रदेश में भी तैयारी शुरू…

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने शुक्रवार को 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

इस कदम का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट मीडिया के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है। कुछ माता-पिता ने इस कदम का स्वागत किया है, लेकिन वे इसे लागू करने की व्यवहारिकता को लेकर चिंतित हैं।

सिद्दरमैया ने 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए कहा, ”मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के चलते इसके प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के मकसद से 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।”

बाद में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे मोबाइल फोन रख सकेंगे, लेकिन वे इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

यह पूछे जाने पर कि इसे स्कूलों, कालेजों या घर पर रेगुलेट कैसे किया जाएगा तो सिद्दरमैया ने कहा, ”हम इसके लिए एक प्रोग्राम बनाएंगे। प्रोग्राम को अंतिम रूप देने के बाद आपको जानकारी दी जाएगी।’

वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को मिलेगी 5,000 रुपये की मदद

सिद्दरमैया ने मंदिरों, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और धार्मिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कई पहलों की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले कर्नाटक के हर तीर्थयात्री को 5,000 रुपये की आर्थिक मदद देगी।

इस योजना के लिए पांच करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है और यह राशि डीबीटी के जरिये सीधे लाभार्थी को ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने ¨हदू धार्मिक और धर्मार्थ संस्थान विभाग के तहत तीन वर्ष में 259 मंदिर कल्याणियों को फिर से ठीक करने के लिए जल निधि कल्याणी पुनर्जीवन योजना लागू करने की भी घोषणा की।

13 साल से कम के बच्चों पर इंटरनेट बैन

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अगले 90 दिनों के अंदर 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

विधानसभा में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या इस प्रतिबंध को 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *