कानपुर: कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, 190 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर…

घरेलू नहीं, बल्कि 19 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वाले कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 189.50 रुपये की कटौती कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इसके बाद अब तक 2,950 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का व्यावसायिक सिलेंडर 2,760.50 रुपये में उपलब्ध होगा।

कीमतों में कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई की दुकान, बेकरी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, क्योंकि उनकी रसोई का बड़ा खर्च एलपीजी पर निर्भर रहता है। कारोबारियों का कहना है कि गैस की कीमत घटने से परिचालन लागत कम होगी और इससे व्यापार को कुछ राहत मिलेगी।

हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें लागू होने के साथ ही व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सस्ते सिलेंडर का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *