‘मन की बात’ पर शोध करने वाले पत्रकार हरीश चंद्र बर्नवाल को डॉक्टरेट की उपाधि, जेपी नड्डा ने किया सम्मान…

वरिष्ठ पत्रकार हरीश चंद्र बर्नवाल को रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ पर उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए डाक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह मानद उपाधि उन्हें फरीदाबाद स्थित मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च एंड स्टडीज के दीक्षा समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा द्वारा प्रदान की गई।

डा. बर्नवाल ने प्रोफेसर डा. कुमार राजेश के मार्गदर्शन में ”सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का विश्लेषण विषय पर अपना शोध पूरा किया। बर्नवाल का यह शोध कार्य अकादमिक जगत में अपनी तरह का पहला शोध है।

उनका शोध यह बताता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस प्रकार गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को एक जन आंदोलन में परिवर्तित किया और आम लोगों की भागीदारी को भी सुगम बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *