Jorhat Election Result 2026: शुरुआती रुझानों में जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई आगे, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट…

गुवाहाटी के बाद जोरहाट असम का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यहां कल्चर और इतिहास फेसम है। यह राज्य की सबसे हॉट सीटों में एक है।

जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के गौरव गोगोई और भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है।

Latest Updates

  • शुरुआती रुझानों में जोरहाट सीट पर गौरव गोगोई ने बढ़त बनाई ली है।
  • सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जोरहाट सहित राज्य की कुल 126 सीटों के परिणाम दोपहर तक साफ होने की उम्मीद है। 

गौरव गोगोई वर्तमान में कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष हैं और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। नतीजे से पहले आए एग्जिट पोल में राज्य में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

जोरहाट विधानसभा क्षेत्र: एक नजर

जोरहाट विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी हैं। यह असम के 126 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह सीट सामान्य श्रेणी के लिए है, जहां कुल आबादी का 5.81% हिस्सा अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से संबंधित है।

यहां कुल 1,48,280 मतदाता हैं, जिनमें 70,897 पुरुष और 77,382 महिला मतदाता शामिल हैं।जोरहाट में असम विधानसभा चुनाव के एकल चरण में 9 अप्रैल 2026 को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि मतगणना आज, 4 मई को हो रही है।

वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी के राणा गोस्वामी को 6,488 वोटों के कम अंतर से हराया था। इससे पहले, 2016 के चुनाव में भी हितेंद्र गोस्वामी ने कांग्रेस के राणा गोस्वामी को 13638 मतों से हराकर भाजपा के लिए सीट बरकरार रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *