Jio ₹349 vs Airtel ₹349: वैलिडिटी, डेटा और बेनिफिट्स में कौन सा प्लान आपके लिए ज्यादा बेहतर?…

Jio और Airtel भारत के दो पॉपुलर टेलीकॉम ऑपरेटर्स हैं और दोनों ही 349 रुपये की कीमत वाला एक प्रीपेड प्लान ऑफर करते हैं। भले ही प्रीपेड प्लान की कीमत एक जैसी हो सकती है, लेकिन ग्राहकों को मिलने वाली एक्स्ट्रा वैल्यू काफी अलग है। डेली डेटा यूसेज, अनलिमिटेड कॉल्स और वैलिडिटी पीरियड के मामले में इन प्लान्स के फायदे एक समान हैं।

लेकिन प्लान्स के बीच मsv अंतर उनके साथ दी जाने वाली एडिशनल सर्विसेज के कारण है। जियो और एयरटेल प्लान्स में एडिशनल डिजिटल कंटेंट को शामिल करके ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जियो के 349 रुपये और एयरटेल के 349 रुपये वाले इन प्लान्स के बारे में डिटेल में।

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

जियो के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और ये डेली 2GB फास्ट इंटरनेट इस्तेमाल की सुविधा देता है, जो टोटल 56GB डेटा होता है। ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड टॉक टाइम और रोजाना 100 SMS भी उपलब्ध है।

इस प्लान में एक्स्ट्रा बेनेफिट्स शामिल हैं जैसे कि फ्री में तीन महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 50GB JioAI क्लाउड स्टोरेज। जियो इस रिचार्ज के साथ 35,100 रुपये की कीमत वाला 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी मिलता है।

इस ऑफर में 5000GB क्लाउड स्टोरेज और नैनो बनाना (Nano Banana) जैसे AI फीचर्स शामिल हैं। साथ ही इसमें JioTV और JioAICloud एक्सेस भी मिलता है।

Airtel का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान भी 28 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स के साथ आता है। साथ ही इसमें रोज 1.5GB डेटा + अनलिमिटेड 5G और 100 SMS मिलता है। हालांकि, एयरटेल एक्टिवली यूजर्स को 50 रुपये एक्स्ट्रा देकर इसके 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर शिफ्ट होने की सलाह देता है।

एयरटेल का 399 रुपये वाला पैक फिक्स्ड डेली लिमिट के बजाय अनलिमिटेड डेटा एक्सेस ऑफर करता है। इसके अलावा, इसमें JioHotstar एप सब्सक्रिप्शन और कंपैटिबल नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा सर्विसेज के साथ-साथ Adobe Express Premium और The Safe Network)के साथ स्पैम फिल्टरिंग के बेनिफिट्स मिलते हैं।

Jio Rs 349 vs Airtel Rs 349 प्रीपेड प्लान: कौन सा बेहतर है?

कौन सा प्लान लेना है ये पूरी तरह आपकी जरूरत पर डिपेंड करता है। अगर आपको बेहतर सर्विसेज, क्लाउड स्टोरेज या Google Gemini Pro का एक्सेस चाहिए, तो जियो का 349 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। क्योंकि इसमें कई बेहतरीन डिजिटल फीचर्स और सर्विसेज का फायदा मिलता है।

इसके उलट, अगर आपको ज्यादा इंटरनेट डेटा और एंटरटेनमेंट चाहिए, तो आप एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं, क्योंकि इसमें अनलिमिटेड इंटरनेट और एंटरटेनमेंट से जुड़े कुछ एक्स्ट्रा बेनेफिट्स मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *