अमेरिका: न्यूजर्सी में भारतीय स्टोर से महज एक मिनट में 10 लाख डॉलर के गहनों की लूट…

अमेरिका के न्यूजर्सी में नकाबपोश लुटेरों ने एक भारतीय स्टोर को निशाना बनाया और महज एक मिनट में दस लाख डॉलर के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम इस वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब काले कपड़ों में चार नकाबपोश लुटेरे वूडब्रिज इलाके में स्थित नाइनलाख ज्वेलर्स में घुसे। उन्होंने हथौड़े से शोकेस तोड़कर बैग में गहने भरकर फरार हो गए।

न्यूजर्सी में पहले भी हुई ऐसी घटना

न्यूजर्सी में भारतीय ज्वेलरों को निशाना बनाने की यह नई घटना है। यहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। स्टोर के सह-मालिक सोनू चौहान ने कहा, ‘उनके पास बड़े प्लास्टिक बैग थे। उन्होंने 30 से 45 सेकंड के अंदर सब कुछ कर डाला’।

स्टोर के बाहर लगे कैमरों में दिखा कि लुटेरे एक सिल्वर रंग की कार से आए और थोड़े ही समय में उसमें सवार होकर भाग निगले। न्यूजर्सी के इस इलाके में कई भारतीय ज्वेलरी स्टोर हैं। इसी इलाके में स्थित विरानी ज्वेलर्स को पिछले वर्ष जून में निशाना बनाया गया था। जबकि 2022 में भी इसी तरह की एक वारदात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *