पीछे हटे जेडी वेंस, अफरा-तफरी में भागते नजर आए; तभी दौड़ते हुए पहुंचे कमांडो… व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग में यूएस सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी दिखी…

शनिवार रात वाशिंगटन डीसी के वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। 25 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना में कोई भी संरक्षित व्यक्ति या मेहमान घायल नहीं हुआ।

वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक मुख्य सुरक्षा स्क्रीनिंग एरिया के पास गोलीबारी की आवाजें गूंजीं। सैकड़ों पत्रकार, सेलिब्रिटी और नेता मौजूद थे। ठीक उसी समय मंच पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बैठे हुए थे।

सीक्रेट सर्विस का एक्शन

गोलीबारी की आवाज सुनते ही सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को मंच से तेजी से सुरक्षित किया। गोलीबारी होने के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वैंस को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षा टीमों ने उन्हें घेरकर सुरक्षित स्थान की ओर ले गया। मेहमान टेबलों के नीचे छिप गए, जबकि एजेंट्स हथियार निकालकर मंच पर तैनात हो गए।

व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही गोलीबारी की आवाज गूंजी, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस तुरंत पीछे हटे और मंच से भागते हुए सुरक्षित जगह की ओर बढ़े।

ठीक उसी समय सीक्रेट सर्विस के कमांडो दौड़ते हुए आए और उन्हें घेर लिया। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने बेहद तेजी और मुस्तैदी से काम लिया। उन्होंने जेडी वेंस को पूरी तरह घेरकर मंच से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ कुछ सेकंड लगे।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना में जेडी वेंस को सुरक्षित निकालने की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस के जवान बहुत बहादुर और तैयार थे। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सीक्रेट सर्विस की पेशेवर कार्रवाई की तारीफ की है। फिलहाल उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

सुरक्षा स्थिति की पुष्टि

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि वे, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परफेक्ट कंडीशन में हैं। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित और बहादुर कार्रवाई की सराहना की। बाद में व्हाइट हाउस ब्रिफिंग रूम से मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि सभी उच्च पदाधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस के रूप में की है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस शहर का रहने वाला है। वह मुख्य बैनक्वेट हॉल के बाहर मैग्नेटोमीटर स्क्रीनिंग एरिया के पास पकड़ा गया। जो कई हथियारों से लैस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *