लाल किले के सामने हुए धमाके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। 14 साल बाद देश की राजधानी में भयानक विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं, अब इस आतंकी हमले का कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद से निकला है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, जैश ने भारत में आतंक का जाल फैलाने के लिए 20 लाख रुपये खर्च किए थे। यह पैसे तीन संदिग्ध डॉक्टरों को भेजे गए थे, जिनमें उमर, मुजम्मिल और शाहीन का नाम शामिल है।
हवाला से भेजी गई रकम
खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, यह रकम हवाला के जरिए पाकिस्तान से भारत में भेजी गई थी। जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर ने हवाला नेटवर्क से तीनों डॉक्टरों को आतंकी साजिश रचने के लिए पैसे दिए थे। वहीं, जांच एजेंसियां अब हवाला नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।