जगदलपुर : यातायात नियमों के पालन व जागरूकता के लिए लगाये गये प्लेक्स…..

जगदलपुर। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को लगातार नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,

इसी कड़ी में चौराहों पर पोस्टर, बैनर के माध्यम से विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। यातायात नियमों का पालन और जागरूक करने के लिए प्लेक्स लगाकर वाहन चालकों को अपनी ओर आकर्षिक कर रही है।

राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात सुरक्षा से संबंधित पोस्टर लगाए जा रहे हैं। सडक़ दुर्घटनाए किन-किन कारणों से घटित होती है उस विषयों को पोस्टर के माध्यम से दर्शाया गया है।

सडक़ दुर्घटनाओं से किस प्रकार सुरक्षित रहा जा सकता है, और दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है, उस विषय पर यातायात विभाग बोर्ड और फ्लेक्स के माध्यम से लोगों को बताया समझाया जा रहा है।

fleks 2 451 H@@IGHT 436 W@@IDTH 600

यातायात पुलिस के अनुसार गैर जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की जा रही है।

हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालक अपेक्षाकृत कम है। चालानी कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि अपने लिए, अपने माता-पिता के लिए, अपने बच्चों के लिए, अपने परिवार के लिए खुद जिम्मेदारी से हेलमेट पहनने की अपील की है।

यातायात प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियम बनाए हंै, इन नियमों के बनाने के पीछे का मूल कारण जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जनता की जान-माल की रक्षा हो इसके लिए कानून बनाए गए और जुर्माना का प्रावधान भी किया गया है, ताकि व्यक्ति नियम कानून के दायरे में रहकर अपने वाहन को चलाएं।

यातायात नियम का पालन करने से दुर्घटना में बहुत कमी आ सकती है। ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज रफ्तार गाड़ी चलाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने से ही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *