मोर आवास -मोर अधिकार आंदोलन को लेकर जगदलपुर विधायक कार्यालय का कल होगा घेराव…..

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

जिसमे जगदलपुर विधायक के निवास का घेराव करने की रणनीति बनी। 22 फरवरी 2023 दोपहर 12:00 बजे विधानसभा स्तरीय विधायक निवास घेराव को लेकर भाजपा कार्यालय में विशेष बैठक विधानसभा के चारों मंडलों के भाजपा पदाधिकारी की विशेष बैठक आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार 4 वर्षों से प्रधानमंत्री आवास को रोक कर गरीबों के हक को छीनने का काम किया है। गरीबों की हक को लेकर विधानसभा स्तरीय मोर आवास मोर अधिकार के आंदोलन को लेकर तैयारी की गई। जिसमें 22 फरवरी 2023 दोपहर 12:00 बजे विधायक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

img 20230221 wa0025640151292043764532

जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा विधानसभा में रहने वाले हितग्राहियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता विधायक निवास का घेराव करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी ने मोर आवास मोर अधिकार के माध्यम से समस्त हितग्राहियों को न्याय दिलाने का काम हमें करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 तक हर गरीब का घर हो उसी उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही थी। लेकिन भूपेश सरकार ने गरीबों का हक छीनने का काम किया है।
नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कह प्रत्येक बूथों में भाजपा कार्यकर्ता जाकर हितग्राहियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाकर विधायक निवास का घेराव करना है जिससे उनका हक हम दिला सकें। भूपेश सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है। इसका जवाब आने वाले समय में जनता जरूर देगी। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा आभार आर्यद्र सिंह आर्य ने किया।

इस बैठक में मुख्य रूप सेयोगेंद्र पांडे,संतोष बघेल,गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे,नरसिंह राव, संजय पांडे,आलोक अवस्थी, बृजेश सिंह भदोरिया,शैलेंद्र सिंह भदोरिया,आशुतोष पाल,अभय दीक्षित, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव,अतुल सिम्हा, शशि नाथ पाठक, राजपाल कसेर, राजेंद्र बाजपेई,रोशन सिसोदिया, ममता राणा,दयावती देवांगन, सुधा मिश्रा,लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन, गीता नाग,

मीना विश्वकर्मा,त्रिवेणी रंधारी,प्रमिला कपूर, नीलम यादव, ममता पोताई,हेमसिंह देवांगन,अश्वनी सरडे,महेश कश्यप,सुरेश कश्यप,सतीश बाजपाई,योगेश शुक्ला,प्रेम सेठिया, मनोज ठाकुर, आलेख राज, शिरीष मिश्रा,रोहित खत्री,अमित तिवारी,आनंद झा, सुदीप,रोशन झा, शेखर, आशु आचार्य, पंकज आचार्य, रिंकू शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *