इटैलियन फैशन डिजाइनर वैलेंटिनो गैरावनी का निधन, 93 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा…

इटैलियन फैशन डिजाइनर वैलेंटिनो गरावानी का निधन हो गया है।

वह 93 साल के थे। इस बात की जानकारी उनके फाउंडेशन ने सोमवार को दी।

फाउंडेशन ने इंस्टाग्राम पर बताया, “वैलेंटिनो गरावानी का आज रोम में अपने घर पर अपने प्रियजनों के बीच निधन हो गया।”

उन्होंने आगे बताया कि पार्थिव शरीर को बुधवार और गुरुवार को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जबकि अंतिम संस्कार शुक्रवार को रोम में सुबह 11 बजे (1000 GMT) होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *