पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान पर नए सैन्य हमले से “सिर्फ एक घंटे दूर” था, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने इसे फिलहाल टालने का फैसला किया।
ट्रंप के मुताबिक, यह निर्णय ईरान की ओर से मिले नए शांति संकेतों और कतर, सऊदी अरब तथा संयुक्त अरब अमीरात जैसे अरब देशों की अपील के बाद लिया गया।
हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि यदि आने वाले दो-तीन दिनों में कोई स्वीकार्य परमाणु समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका पूरी ताकत के साथ हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रविवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।