“यह एक शानदार शाम थी…” – डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस प्रेस डिनर में हुई गोलीबारी के बाद दिया बयान…

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के मशहूर हिल्टन होटल में शनिवार (25 अप्रैल, 2026) की रात सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी हुई है।

हालांकि, इस गोलीबारी में सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

इस गोलीबारी के बाद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘DC में काफी रोमांचक शाम रही।

सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी और बहादुरी से काफी शानदार काम किया। हमलावर पकड़ लिए गए हैं और मैंने सुझाव दिया है कि शो जारी रहने दिया जाए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *