अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिकी सेना के एक अत्याधुनिक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है।
ट्रंप ने कहा कि इस हमले का जवाब देना अमेरिका के लिए जरूरी हो गया है।
ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि बीती रात ईरानियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर गश्त कर रहे हमारे एक अत्याधुनिक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया।
दोनों पायलट सुरक्षित- ट्रंप
हालांकि ट्रंप ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि दोनों क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा- ट्रंप
इसके बावजूद ट्रंप ने अपने बयान में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा।”
सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना का अपाचे गनशिप हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद ट्रंप ने पुष्टि की कि हेलिकॉप्टर के दोनों चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
फिलहाल अमेरिका या ईरान की ओर से घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। ट्रंप के बयान के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।