ट्रंप की शांति पहल के बीच गाजा पर इजरायल का हमला, दो लोगों की मौत…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण में हमास के हथियार डालने के लिए तैयार होने के बाद इजरायल ने शनिवार को फिर से गाजा पर हमला कर दो लोगों को मार डाला। साथ ही दवाओं के गोदाम को भी नष्ट कर दिया।

इन हमलों पर इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हमास के लड़ाकों को निशाना बनाया और हथियारों के गोदाम पर हमला कर उसे नष्ट किया है। इस बीच हमास के हथियार डालने के लिए सशर्त तैयार होने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

मिस्र की राजनीति में खत्म हुआ वार्ता का दौर

मिस्र की राजधानी काहिरा में शुक्रवार को खत्म हुए वार्ता दौर में हमास ने इजरायली सेना की गाजा से वापसी और फलस्तीनी क्षेत्र पर हमले रोके जाने की शर्त पर हथियार डालने की बात कही है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास के हथियार डालने के लिए तैयार हो जाने पर खुशी जताई है और विश्वास जताया है कि जल्द ही इजरायल भी इसके प्रत्युत्तर में सकारात्मक कदम उठाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *