इजरायल ने लेबनान सीमा में किया बदलाव, सेना ने जारी किया नया नक्शा…

इजरायली सेना ने रविवार को पहली बार दक्षिण लेबनान के अंदर अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का नक्शा जारी किया है। इसमें अधिकांश वीरान पड़े लेबनानी गांवों पर उसका नियंत्रण दिखाया गया है।

यह कदम हिजबुल्ला के साथ संघर्ष विराम लागू होने के कुछ दिन बाद उठाया गया है। लेबनानी अधिकारियों या ईरान-समर्थित हिजबुल्ला की ओर से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आई है।

इस जगह पर क्या करेगा इजरायल?

इजरायल और लेबनान ने 14 अप्रैल को अमेरिका की पहल पर संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी। नक्शे में दिखाई गई इजरायली तैनाती रेखा पूर्व से पश्चिम की ओर फैली हुई है जो सीमा से पांच से 10 किलोमीटर अंदर तक लेबनानी क्षेत्र में जाती है।

‘हिजबुल्ला कर रहा था इन जगहों का इस्तेमाल’

इजरायल का कहना है कि वह यहां एक बफर जोन बनाने की योजना बना रहा है। इजरायली बलों ने क्षेत्र में लेबनानी गांवों को नष्ट कर दिया है। उनका कहना है कि इसके पीछे उद्देश्य उत्तरी इजरायली शहरों को हिजबुल्ला के हमलों से बचाना है। इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने कहा कि इन जगहों का इस्तेमाल हिजबुल्ला द्वारा किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *