क्या टूटने की कगार पर है ब्रिटेन? स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में उठी ‘आजादी’ की मांग…

स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड की प्रांतीय सरकारों के नेता वेस्टमिंस्टर (यूके केंद्र सरकार) से स्वायत्ता और जनमत संग्रह कराने का अधिकार छीनने के लिए एकजुट हो गए हैं।

वेल्स के कार्डिफ स्थित सेंट डेविड्स होटल में होने वाले एक अभूतपूर्व शिखर सम्मेलन में तीनों क्षेत्रों के नेता एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। इस घोषणापत्र का मुख्य उद्देश्य अपने-अपने क्षेत्रों का संवैधानिक भविष्य खुद तय करना और केंद्र सरकार पर आजादी के लिए वोट कराने की इजाजत देने का दबाव बनाना है।

एक साथ पहली बार आए तीनों

यह पहला मौका है जब स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड तीनों जगह एक साथ आजादी समर्थक दल सत्ता में हैं। हालिया चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं।

स्कॉटलैंट के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी ने साफ कर दिया है कि मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था अब लंबी नहीं चल सकती और वेस्टमिंस्टर को यूके के बाद के भविष्य को स्वीकार करना होगा।

स्विनी ने दावा किया कि ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहम को इस कड़वे सच का सामना करना पडे़गा कि इतिहास उन्हें यूनाइटेड किंगटम के अंतिम प्रधानमंत्री के रूप में याद रखेगा। 

एंड बर्नहम का रुख और ट्रंप का बयान

ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम के लिए यह दौर भारी राजनीतिक दबाव का है। बर्नहम ने हाल ही में संसद में बयान दिया था कि अगर स्कॉटलैंड में अलग होने के पक्ष में स्पष्ट सहमति बनती है, तो वे जनमत संग्रह को मंजूरी दे देंगे।

उन्होंने इसकी तुलना गुड फ्राइडे समझौते से की, जिसके तहत नॉर्दर्न ऑयरलैंड को बहुमत की इच्छा पर आयरलैंड में विलय का अधिकार प्राप्त है।

इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बयान ने आग में घी का काम किया है। शनिवार को डबलिन यात्रा के दौरान ट्र्ंप ने खुले तौर पर संयुक्त आयरलैंड का समर्थन करते हुए कहा था कि उत्तरी आयरलैंड का आयरिश रिपब्लिक में शामिल होना एक बहुत अच्छी बात होगी।

सम्मेलन का एजेंडा

कार्डिफ सेनेड में होने वाली इस ऐतिहासिक बैठक में स्कॉटलैंड के जॉन स्विनी, वेल्स के रून एप लोवेर्थ, उत्तरी आयरलैंड की मिशेल ओ नील और आयरलैंड में विपक्ष की नेता मैरी लू मैकडोनल्ड शिरकत कर रहे हैं।

नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जनता के आत्म-निर्णय के अधिकार वेस्टमिंस्टर ज्यादा समय तक रोक नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *