‘ईरान को समझौते की अत्यंत जरूरत’, ट्रंप ने जल्द युद्धविराम के संकेत दिए…

अमेरिका और ईरान (Iran America-Israel War) के बीच पिछले 24 दिनों से युद्ध छिड़ा हुआ है।

लेकिन इस जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस युद्ध के रुकने के संकेत दिए हैं।

डोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर आज सोमवार को पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अमेरिका ने ईरान के साथ अच्छी और सार्थक बातचीत की है और वह सेना को ईरानी पावर प्लांटों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले को टालने का आदेश देंगे।

ईरान के साथ जंग पर ट्रंप का बड़ा एलान

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पिछले दो दिनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में हमारी आपसी दुश्मनी को पूरी तरह से खत्म करने के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है।’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे लिखा, ‘इन गहरी, विस्तृत और रचनात्मक बातचीत के मिजाज और लहजे को देखते हुए-जो पूरे हफ्ते जारी रहेंगी-मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि वे ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ किसी भी और सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टाल दें।’

ट्रंप ने अपने फैसले पर आगे होने वाली चर्चा को लेकर लिखा, ‘ यह फैसला चल रही बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा। इस मामले पर अपना ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!’

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

ट्रंप ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोलने के लिए 48 घंटे का समय दिया था। ट्रंप ने कहा था, ‘अगर इस समयसीमा में होर्मुज को नहीं खोला गया तो वे ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेंगे।’

ईरान ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा था, ‘अगर US ने ईरान के पावर नेटवर्क को निशाना बनाया, तो वह इजरायल के पावर प्लांट और खाड़ी क्षेत्र में US के ठिकानों को बिजली सप्लाई करने वाले प्लांट पर हमला करेगा।’

ट्रंप का 48 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार, 24 मार्च की शुरुआत के साथ ही समाप्त होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच बेहतर बातचीत हुई है और पावर प्लांट होने वाले हमले को फिलहाल पांच दिनों के टाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *