इराक में फ्रांसीसी सैन्य अड्डे पर ईरान का हमला, एक सैनिक की मौत; कई घायल…

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आज शुक्रवार, 13 मार्च को बताया कि इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में इरबिल को निशाना बनाकर किए गए एक हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई है।

फ्रांस ने इससे पहले बताया कि इरबिल में फ्रेंच मिलिट्री बेस पर ड्रोन हमला हुआ, इस हमले में छह सैनिक घायल हो गए।

इराक पर हुए हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत

इरबिल में फ्रांसीसी सैनिक मल्टीनेशनल आतंकवाद-रोधी मिशन के तहत तैनात हैं, जो इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में इराकी सेना का सहयोग कर रहा है।

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध में इराक को भी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इराक में फ्रांसीसी सैनिकों की तैनाती की वजह से इस हमले में फ्रांस के एक सैनिक की भी मौत हो गई।

खाड़ी देशों पर ईरान के हमले

अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान ने इस युद्ध में खाड़ी देशों को भी घसीट लिया है और ईरान बाकी देशों पर लगातार हमले कर रहा है।

इराक, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत में भी ईरान ने कई बार हमले किए हैं। यूएई के शहर दुबई में ईरान ने कई मिसाइलें दागी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *