PM Kisan Yojana Live: आज देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के जरिए किसानों के खाते में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी जाएगी। 19 नवंबर 2025 के बाद से किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार था, जो आज खत्म होने वाला है।
अगर आप भी लाभार्थी किसान हैं तो आपके खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कितने बजे जारी होगी, कहां से जारी होगी, खाते में पैसे कब आएंगे, किन किसानों की किस्त अटक सकती है? इन सभी जानकारी के लिए बने रहें हमारे इस लाइव (PM Kisan Yojana 22nd Installment Live) ब्लॉग के साथ।
PM Kisan 22nd Installment LIVE: इन किसानों की अटक सकती है 22वीं किस्त
आज कई किसानों की किस्त अटक सकती है। पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम कराने अनिवार्य हैं।
अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है। या फिर अगर आपने भू-सत्यापन नहीं कराया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो भी आपकी 22वीं किस्त अटक सकती है।
PM Kisan 22nd Installment Live: कितने बजे जारी होगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज पीएम मोदी असम से जारी करेंगे। लेकिन कितने बजे जारी करेंगे? इसे लेकर करोड़ों किसानों के मन में सवाल है। किसान सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आखिर कितने बजे यह किस्त जारी होगी? आइए इसका जवाब जानते हैं।
- इस किस्त को पीएम मोदी आज यानी 13 मार्च को शाम 5 बजे जारी करेंगे।
- एक कार्यक्राम के जरिए पीएम मोदी सीधे असम से किसानों के खाते में 22वीं किस्ता का पैसा किसानों के खाते में भेजेंगे।
- यह पैसा सीधा लाभार्थी किसानों के खाते में आएगा।