iPhone 18 Pro की जबरदस्त दीवानगी, दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक Apple स्टोर्स के बाहर रात से ही लगी लंबी कतारें…

आईईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू होने से पहले ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के ऐपल स्टोर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई ग्राहक रात से ही कतार में खड़े होकर नए मॉडल को सबसे पहले खरीदने का इंतजार कर रहे थे।

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के ऐपल स्टोर के बाहर सुबह जल्दी से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। एक ग्राहक अजय ने बताया कि उन्होंने 18 प्रो मैक्स 1 टीबी मॉडल पहले से प्री-बुक कर रखा है और सबसे पहले लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल वे 17 प्रो इस्तेमाल कर रहे हैं और नए फीचर्स का इंतजार है।

एक अन्य ग्राहक सूरज चौहान, जो यूट्यूब पर टेक रिव्यू चैनल चलाते हैं, उसने कहा कि मेरा यूट्यूब चैनल सूरज चौहान के नाम से है। मुझे फोन में काफी रुचि है। पिछली बार 17 प्रो खरीदा था, इस बार 18 प्रो मैक्स लेने आया हूं। कई लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। कैमरा और क्वालिटी में सुधार होना चाहिए।

मुंबई में क्या बोले लोग

मुंबई में एक ग्राहक ने कहा कि हम पूरी रात यहां खड़े रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं। हमारे पास बारकोड नहीं है, फिर भी हम लाइन में खड़े हैं। वहीं, नासिक से आए ग्राहक हितेश पटेल ने कहा कि मैं नासिक से यहां आया हूँ। हम कल रात 10 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। मुझे सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है। इसके बाद हमें अपना प्रोडक्ट मिल जाएगा। मैं हर साल अपना मोबाइल बदलता हूँ। अभी मेरे पास 17 Pro Max है और अब मैं 18 Pro Max लेने जा रहा हूं।

आईफोन 18 सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर दिल्ली सहित देश के कई शहरों में उत्साह देखने को मिल रहा है। एपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि नए मॉडल के प्रति लोगों का आकर्षण पहले जितना ही बना हुआ है। ग्राहक बेहतर कैमरा, प्रदर्शन और बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *