दुनिया के पहले अरबपति की दिलचस्प कहानी: 16 साल की उम्र में शुरू किया सफर, फिर अमेरिका के 90% तेल कारोबार पर बनाया दबदबा…

 एलन मस्क 12 जून 2026 को दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (1 लाख करोड़ डॉलर) बने। अपनी एयरोस्पेस और सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी, स्पेसएक्स (SpaceX) के ऐतिहासिक IPO के बाद, उन्होंने आधिकारिक तौर पर $1 ट्रिलियन की नेटवर्थ का आंकड़ा पार किया। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का पहले बिलिनेयर (1 अरब डॉलर) कौन था? आइए जानते हैं।

कौन था दुनिया का पहला अरबपति?

अमेरिका के तेल कारोबारी जॉन डी. रॉकफेलर को दुनिया का पहले कंफर्म अरबपति माना जाता है। हालांकि उनसे पहले के राजा-महाराजा अधिक संपत्ति वाले हो सकते हैं। मगर आंकड़ों के हिसाब से रॉकफेलर को ही पहला अरबपति कहा जाता है। उन्होंने ये मुकाम 1916 में हासिल किया था।

तेल शेयरों में बढ़ोतरी से मिला फायदा

‘स्टैंडर्ड ऑयल’ के फाउंडर के तौर पर, रॉकफेलर ने अमेरिकन ‘गिल्डेड एज’ (तेजी से तरक्की के दौर) में भारी दौलत जमा की और उनकी दौलत का ये आंकड़ा तब और कंफर्म हो गया, जब उनकी कुल संपत्ति आधिकारिक तौर पर 1 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गई।

1916 में वे अरबपति बन गए, जिसकी मुख्य वजह तेल उद्योग में शेयरों की कीमतों में तेजी से हुई बढ़ोतरी थी।

90% तेल रिफाइनिंग और पाइपलाइनों पर कंट्रोल

रॉकफेलर ने 1870 में स्टैंडर्ड ऑयल की स्थापना की। 1880 के दशक में अपने चरम पर, कंपनी का अमेरिका के लगभग 90% तेल रिफाइनिंग और पाइपलाइनों पर कंट्रोल था।
बता दें कि 1916 में एक अरब डॉलर की कीमत आज महंगाई को ध्यान में रखते हुए लगभग 30.5 अरब डॉलर के बराबर बनेगी, लेकिन उस समय उनकी कुल संपत्ति अमेरिका की पूरी GDP का लगभग 2% थी। इससे वे राष्ट्रीय संपत्ति के प्रतिशत के हिसाब से इतिहास के सबसे अमीर अमेरिकियों में से एक बन गए थे।

इस चीज ने पहुंचाया फायदा

केरोसिन और गैसोलीन के बहुत जरूरी चीज बन जाने से रॉकफेलर की दौलत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और आखिरकार वे अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। 1839 साल में जन्हे में 1855 में 16 साल की उम्र में एक कंपनी में वे असिस्टेंट बुककीपर बने और 20 साल की उम्र से कई बिजनेस पार्टनरशिप शुरू कीं, जिसमें उनका ध्यान मुख्य रूप से तेल रिफाइनिंग पर रहा।

ये दो सपने थे रॉकफेलर के

कहा जाता है कि जवानी के दिनों में रॉकफेलर ने कहा था कि उनकी दो बड़ी महत्वाकांक्षाएँ हैं। पहला वे $100,000 के बराबर दौलत कमाना चाहते थे। जबकि उन्होंने इससे 100 गुना से अधिक दौलत कमाई। दूसरा वे 100 साल तक जीना चाहते थे। उनका देहांत 1937 में 97 साल की आयु में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *