बंगाल में निवेश को लेकर बढ़ी उद्योगपतियों की रुचि, 42 निवेश प्रस्तावों पर सरकार कर रही मंथन…

बंगाल के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तापस राय ने बताया कि कम से कम 42 उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश की इच्छा जताते हुए उनसे संपर्क किया है। सरकार ने उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

प्रशासनिक स्तर पर निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। इस बीच राज्य सचिवालय सूत्रों ने बताया कि आगामी बजट सत्र में उद्योग क्षेत्र से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण घोषणाएं संभव हैं।

नई सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सीधे हस्तक्षेप की रणनीति पर काम कर रही है।

आगामी 22 जून को राज्य का बजट भी पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश करेंगे।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार के इस पहले बजट को काफी अहम माना जा रहा है। मंत्री ने कलकत्ता स्टाक एक्सचेंज (सीएसई) का पुनरुद्धार करने का भी आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि वे इस मामले को केंद्रीय वित्त मंत्रालय व सेबी के समक्ष रखेंगे। मालूम हो कि सीएसई लंबे समय से बंद है। सीएसई के एक प्रतिनिधिदल ने तापस राय से मुलाकात कर उनसे इसके पुनरुद्धार का आवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *