अमेरिका के एरिजोना में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोग घायल; हमलावर की तलाश जारी…

अमेरिका के एरिजोना स्थित टक्सन शहर के डाउनटाउन से गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। जहां रविवार तड़के एक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में दो गुटों की झड़प के बाद एक हमलावर ने गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में कम से कम 9 लोग घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों और संदिग्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल टक्सन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात 2 बजे सुनाई दी गोली की आवाज

टक्सन पुलिस विभाग के अनुसार, नियमित गश्त पर निकले अधिकारियों ने स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे गोलीबारी की आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस विभाग के प्रवक्ता फ्रैंक मैगोस के हवाले से बताया कि उनका सामना संदिग्ध से हुआ, उन्होंने उसे बार-बार आदेश दिए और फिर गोली मार दी।

पुलिस ने शुरू की गोलीबारी की जांच

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने उसे गोली मार दी। उसकी पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है। गोलीबारी की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस ने अभी तक गोलीबारी के कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है। इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ

स्थानीय मीडिया केजीयूएन-टीवी ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि गोलीबारी दो समूहों के बीच हुई झड़प के परिणामस्वरूप हुई। जिन दो पक्षों में गोलीबारी हुई है, वह एक दूसरे को जानते थे। इस दौरान कई राहगीर गोलीबारी की चपेट में आ गए।

घायलों की हालात स्थिर

टक्सन की मेयर रेजिना रोमेरो ने ने एक बयान में कहा, “एक हमलावर ने भीड़भाड़ वाले इलाके में लापरवाही से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें नौ लोग घायल हो गए सभी पीड़ितों की हालत स्थिर कर दी गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां हमें उम्मीद है कि वे सभी ठीक हो जाएंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *