Indira Ekadashi: आज सुबह से शाम तक इन शुभ मुहूर्तों में करें पूजा, जानें विशेष उपाय और मंत्र…

प्रियंका प्रसाद (ज्योतिष सलाहकार): केवल व्हाट्सएप मेसेज 94064 20131

आज है इंदिरा एकादशी। पितृपक्ष में पड़ने वाली एकादशी का खास महत्व होता है।

इस एकादशी पर व्रत-पूजन करने से पितर भी आशीर्वाद देते हैं।

एकादशी तिथि रात 12:21 मिनट से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन आज रात 11:39 बजे तक होगा। आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के संयोग में व्रत रखा जाएगा।

मान्यता अनुसार, इंदिरा एकादशी के व्रत से पापों का नाश होता है। आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, मंत्र, उपाय, विधि व भोग-

आज सुबह से शाम तक इन मुहूर्त में करें इंदिरा एकादशी पूजा

लाभ – उन्नति 06:07 ए एम से 07:39 ए एम

अमृत – सर्वोत्तम 07:39 ए एम से 09:11 ए एम

शुभ – उत्तम 10:43 ए एम से 12:15 पी एम

चर – सामान्य 03:19 पी एम से 04:52 पी एम

लाभ – उन्नति 04:52 पी एम से 06:24 पी एम

शुभ – उत्तम 07:52 पी एम से 09:20 पी एम

अमृत – सर्वोत्तम 09:20 पी एम से 10:48 पी एम

चर – सामान्य 10:48 पी एम से 12:16 ए एम, सितम्बर 18

मंत्र- ॐ नमो नारायणाय, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ विष्णवे नम:

पूजा विधि

1. स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2. भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें

3. विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4. विष्णु भगवान को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

5. मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

6. संभव हो तो व्रत रखें और व्रत का संकल्प करें

7. इंदिरा एकादशी की व्रत कथा का पाठ करें

8. मंत्र जाप करें

9. पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें

10. विष्णु जी को तुलसी दल सहित भोग लगाएं

11. अंत में क्षमा प्रार्थना करें

भोग- गुड़ व चने की दाल, किशमिश, सात्विक खीर, फल, मेवा, पंचामृत, मिश्री, मिठाई, आदि

उपाय- श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। केले के पेड़ में अर्घ्य दें व समक्ष दीपक जलाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *