31 अगस्त के बाद मैनचेस्टर नहीं उड़ेंगी इंडिगो की फ्लाइट्स, कंपनी ने बताई वजह…

इंडिगो ने बढ़ती परिचालन लागत और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण 31 अगस्त से मैनचेस्टर के लिए अपनी उड़ानें बंद करने की मंगलवार को घोषणा की।

इस निर्णय के बाद, एयरलाइन कंपनी लीज पर लिए गए एक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान को नार्स अटलांटिक एयरवेज को वापस कर देगी। इस समय इंडिगो दिल्ली और मुंबई से मैनचेस्टर (ब्रिटेन) के लिए उड़ानें संचालित करती है।

एयरलाइन ने बयान में कहा, लगातार अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंधों के कारण उड़ान की अवधि में भारी वृद्धि और लागत संबंधी चुनौतियों के मद्देनजर इंडिगो को 31 अगस्त 2026 से मैनचेस्टर आने-जाने वाली अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ रही हैं। मैनचेस्टर के लिए सेवाएं पिछले साल जुलाई में शुरू की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *