होर्मुज में भारतीय की मौत पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजनयिकों को बुलाया…

 होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत गई। इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ईरान के डिप्लोमैट्स को तलब किया है। इनमें डिप्टी चीफ ऑफ मिशन (DCM) मोहम्मद जवाद होसैनी भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने कड़ा औपचारिक विरोध दर्ज कराया। इन हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, मोम्बासा और अल बहिया नाम के दो टैंकरों पर उस समय हमला हुआ जब वे होर्मुज स्ट्रेट के दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे।

घायलों में 6 भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक

इस हमले में मोम्बासा पर सवार एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं।

यूएई ने भी किया विरोध

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लगने से उन्हें नुकसान भी पहुंचा। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। मंत्रालय ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को खतरा है।

बयान में कहा गया, “यूएई के पास इस तनाव को बढ़ाने वाली कार्रवाई का जवाब देने और अपने इलाके, नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का पूरा अधिकार है।” मंत्रालय ने आगे कहा कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *