विदेशों से लौटी भारत की अमूल्य विरासत, 600 से ज्यादा प्राचीन कलाकृतियां स्वदेश पहुंचीं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के प्रयास से विदेश से 600 से अधिक प्राचीन मूर्तियों को भारत वापस लाया गया है। इन मूर्तियों को तस्करी करके विदेश ले जाया गया था। एएनआइ के अनुसार, इनमें से 200 से अधिक मूर्तियां और कलाकृतियां हाल के वर्षों में भारत वापस लाई गई हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने रविवार को मोदी सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड से चोलकालीन ताम्रपत्र अभिलेख (सेप्पु पट्टयम) को स्वदेश वापस लाया है। इनमें 21 बड़ी और तीन छोटी ताम्रपत्र शामिल हैं। ताम्रपत्रों में चोल राजवंश की उपलब्धियों का वर्णन है।

उन्होंने कहा, हाल में पांच देशों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड से चोल काल के ताम्रपत्र अभिलेख वापस लेकर आए। इन ताम्रपत्रों को जल्द ही तमिलनाडु में उनके उचित स्थान पर पहुंचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। मुरुगन ने चोल वंश की विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मोदी के प्रयासों की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *